Tap to Read ➤

ट्विटर अब प्राइवेट कंपनी, किस देश में हैं इसके सर्वाधिक यूजर?

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया। यह डील 44 अरब डॉलर, यानी 3368 अरब रुपए में हुई। ट्विटर के शेयर्स की अब 100% हिस्सेदारी मस्क के पास होगी और यह प्राइवेट कंपनी बन जाएगा। आखिर कितना बड़ा है ट्विटर, इसके कितने यूजर्स हैं और सबसे ज्यादा किस देश में हैं?
Vijay Ram
यहां हैं सर्वाधिक ट्विटर यूजर्स:

ट्विटर अमेरिकी कंपनी है और इसे उपयोग करने वाले सबसे ज्यादा लोग अमेरिका में ही हैं। यहां 77.75 मिलियन ट्विटर उपयोगकर्ता हैं।
ट्विटर यूजर्स की बड़ी संख्या में जापान दूसरे नंबर पर है। जापान में 58.9 मिलियन ट्विटर उपयोगकर्ता हैं।
भारत में ट्विटर के यूजर्स की संख्या 23 मिलियन से ज्यादा है। यह ट्विटर यूजर्स के लिहाज से दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है।
ब्राजील ट्विटर यूजर्स के मामले में दुनिया में चौथे नंबर पर है। यहां 19 मिलियन ट्विटर यूजर्स हैं।
इंडोनेशिया ट्विटर यूजर्स के मामले में दुनिया में पांचवे नंबर पर है। यहां 18 मिलियन से ज्यादा ट्विटर यूजर्स हैं।
यूनाइटेड किंगडम ट्विटर यूजर्स के मामले में दुनिया में 6वें नंबर पर है। यहां भी 18 मिलियन से ज्यादा ट्विटर यूजर्स हैं।
ट्विटर के यूजर्स के मामले में 7वें नंबर पर तुर्की है। यहां 16 मिलियन ट्विटर यूजर्स हैं।
इस्लामिक मुल्क सउदी अरब ट्विटर यूजर्स के मामले में 8वें नंबर पर है। इसके बाद मेक्सिको और थाईलैंड भी 10 मिलियन से ज्यादा यूजर्स वाले मुल्क हैं।
ट्विटर के पास दुनिया के कुल सोशल मीडिया यूजर बेस का 8.85% हिस्सा है।
ट्विटर का दम:

 ट्विटर के कुल 396.5 मिलियन यूजर्स हैं।

 7.2% इंटरनेट यूजर्स महीने में कम से कम एक बार ट्विटर जरूर यूज करते हैं। इसके पास 206 मिलियन डेली एक्टिव यूजर्स हैं।
Twitter:

शुरुआत: मार्च, 2006
मालिक: एलन मस्क

मुख्यालय: सैन फ्रांसिस्को, अमेरिका

 कर्मचारी: 6,100

 रोजाना किए जाने वाले ट्वीट्स: 500 मिलियन*

ट्विटर के अधिकांश यूजर्स की आयु 25 से 34 वर्ष (38.5%) है।
यह सिक्का आपको बना सकता है करोड़पति, जानिए कैसे?
See here