ये है 'बिकिनी किलर' शोभराज की पत्नी, बिग बॉस में आ चुकी हैं नजर
एक बार फिर से 'बिकिनी किलर' के नाम से कुख्यात चार्ल्स शोभराज सुर्खियों में हैं, वजह है उनकी रिहाई।
Ankur Sharma
चार्ल्स शोभराज की लगातार 19 सालों तक जेल की सलाखों के पीछे कैद रहने के बाद नेपाल की जेल से शु्क्रवार को रिहाई हो गई। वो साल 2003 से ही हिमालयी गणराज्य की जेल में बंद थे।
चार्ल्स शोभराज अब 78 साल के हो गए हैं, उनकी उम्र और उनके जेल में अच्छे बर्ताव को देखते हुए कोर्ट ने उन्हें रिहा करने का आदेश दिया था।
जिसके बाद इंटरनेट पर लोग चार्ल्स शोभराज की पत्नी निहिता विश्वास को खोजने लग गए और उनके बारे में जानने की कोशिश करने लग गए।
दरअसल निहिता विश्वास मूलरूप से नेपाली हैं और वकील हैं और शोभराज से बेइंतहा मोहब्बत करती हैं।
वो एक केस के सिलसिले में ही जेल में शोभराज से मिली थीं, दोनों के पहली नजर में ही एक-दूसरे से प्यार हो गया था।
दोनों ने जेल में ही शादी की थी,जिस वक्त दोनों ने शादी की थी उस वक्त निहिता की उम्र 21 साल और शोभराज की उम्र 64 साल थी।
निहिता साल 2011 में टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 5' में भी नजर आ चुकी हैं, जहां उन्होंने अपने और शोभराज को दो जिस्म और एक जान बताया था।
निहिता से पहले चार्ल्स ने ऊषा नाम की लड़की से शादी की थी, जिससे उन्हें एक बेटी भी है।