Tap to Read ➤
WhatsApp पर ही फोटो को करें Blur
WhatsApp का ऐसा शानदार फीचर है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है।
Pravin Kumar Yadav
आज के समय में एंड्राइड मोबाइल चलाने वाले अधिकतर लोग WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं।
WhatsApp में कई ऐसे फीचर रहते हैं जिसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी रहती है।
WhatsApp से फोटो भेजने वाले लोग फोटो Blur करना चाहते हैं लेकिन कर नहीं पाते हैं।
WhatsApp में एक ऐसा फीचर है जिसके द्वारा WhatsApp पर ही फोटो को Blur कर सकते हैं।
इसके लिए आपको उस कांटेक्ट को सेलेक्ट करना पड़ेगा जिसे आप Blur फोटो भेजना चाहते हैं।
उसके बाद उस फोटो को सेलेक्ट करना पड़ेगा जिसे आप Blur करके भेजना चाहते हैं।
फोटो सेलेक्ट करने के बाद आपको ऊपरी हिस्से में दाहिने साइड पेंसिल के आइकन को दबाना पड़ेगा।
यहां दबाने के बाद आपको नीचे दिए चार ऑप्शन में अपने दाहिने साइड का सबसे आखरी में दिया टूल सेलेक्ट करना पड़ेगा।
सेलेक्ट करने के बाद आपको अपने हाथ से फोटो में जिस स्थान पर Blur करना है वहां स्पर्श करते हुए रगड़ना पड़ेगा।
आपको दिखाई देगा कि जिस स्थान पर आप द्वारा रगड़ा गया है, उस स्थान पर फोटो Blur हो गया है।
फोटो में जितने स्थान को आप Blur करना चाहते हैं उतने स्थान पर आपको इसी तरह रगड़ना पड़ेगा।
गलती हो जाने पर ऊपर दाहिनी तरफ पेंसिल के बगल में Undo का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
अपने आवश्यकता अनुसार फोटो को Blur कर लेने के बाद ऊपरी हिस्से में बाई तरफ Done पर क्लिक करना पड़ेगा।
इस तरह WhatsApp पर ही दिए गए टूल का प्रयोग कर फोटो Blur करके आप किसी को भी भेज सकते हैं।
Famous Food of Varanasi