Tap to Read ➤

Famous Food of Varanasi: बनारस आए तो इसे जरूर ट्राई करें

बनारस में यदि आप घूमने आते हैं तो बनारस के मशहूर चीजों का लुफ्त जरूर उठाएं।
Pravin Kumar Yadav
यदि आप घूमने और खाने के शौकीन हैं तो बनारस की मशहूर चीजें के बारे में आपको पता होना चाहिए। तो आइए हम आपको वाराणसी के Famous Food के बारे में बताते हैं।
यदि आप बनारस में घूमने आते हैं तो बनारस की लस्सी का आनंद जरूर लें। वैसे तो बनारस में हर जगह की लस्सी मशहूर है लेकिन रामनगर की लस्सी की बात ही अलग है।
बनारसी लस्सी
बनारस की कचौड़ी और जलेबी भी काफी मशहूर है, अलसुबह से ही कचौड़ी-जलेबी की दुकानों पर लंबी कतार देखने को मिल सकती है।
कचौड़ी-जलेबी
कचौड़ी-जलेबी की बात छोड़ दी जाए तो बनारस में पूड़ी और सब्जी की दुकानें भी काफी मशहूर हैं और दुकानों पर सुबह से ही नाश्ता करने वालों की लाइन लग जाती है।
पूड़ी-सब्जी
टमाटर चाट तो हर जगह मिल जाता है लेकिन बनारसी टमाटर चाट की बात ही निराली है। इसका नाम सुनते ही इसे खा चुके लोगों के मुंह में पानी आ जाता है।
टमाटर चाट
इसे 'ओस की मिठाई' के नाम से भी जाना जाता है। यह मिठाई देश विदेश का प्रसिद्ध है। सर्दियों में मिलने वाली है मिठाई पक्के महाल, चौक, गोदौलिया, अस्सी और लंका इलाके में दुकानों पर मिलती है।
बनारसी मलईयो
चाय तो अत्यधिक लोग पसंद करते हैं लेकिन बनारस के कुल्हड़ वाली चाय का कोई जोड़ नहीं है। चाय की बिक्री तो पूरे बनारस में होती है लेकिन कुछ सुप्रसिद्ध दुकानें अस्‍सी, मिंट हाउस सहित अन्य जगहों पर हैं।
कुल्हड़ वाली चाय
चाय, लस्‍सी और मलईयो की दुकानों पर आप मलाई पूड़ी का लुफ्त उठा सकते हैं। इसे खास दुकानों पर आर्डर देकर बनवाना पड़ता है। एक बार खाने के बाद आपका बार-बार इसे खाने का मन करेगा।
मलाई पूड़ी
बनारसी पान भी देश ही नहीं विदेश तक प्रसिद्ध है। बनारसी पान पर फिल्मी गाने भी बने हैं और बनारस का पान भी काफी मशहूर है। ऐसा पान कहीं दूसरे जिले या राज्य में नहीं मिल सकता।
बनारसी पान
बात मिठाई की यदि की जाए तो बनारस में बनने वाला लौंग लता भी कफी मशहूर है। बनारस में जब भी कभी आए तो मिठाई की दुकान पर लॉलौंग लता जरूर खाएं। यह भी काफी स्वादिष्ट रहता है।
लौंग-लता
Created by potrace 1.15, written by Peter Selinger 2001-2017
इसे भी देखें