ग्वालियर के टॉप 10 प्लेस,जहां विंटर सीजन में घूम कर ले ठंड का मजा
आज हम आपको गवालियर की टॉप-10 फेमस जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप घूमकर ठंड का मजा ले सकते हैं।
Laxminarayan Malviya
ग्वालियर का किला लाल-बलुआ पत्थर से बना ये किला शहर की हर दिशा से दिखाई देता है। इसकी ऊंचाई 300 से 500 मीटर के बीच है।
ग्वालियर का मान मंदिर पैलेस बहुत ही सुंदर है। ये शानदार पैलेस राजा मानसिंह तोमर या तोमर राजवंश द्वारा बनवाया गया था।
ग्वालियर की पहचान सिंधिया घराने से भी जानी जाती है। जय विलास पैलेस की खूबसूरती के बारे में आपने जरूर सुना होगा। इसका एक पार्ट आम जनता के लिए ओपन रहता है।
जय विलास एक इटैलियन संरचना है जो टस्कन और कोरिंथियन वास्तु शिल्प विधियों को जोड़ती है।
जय विलास पैलेस में इटली के प्राचीन फर्नीचर की छतें इन विशाल कमरों की विशेषताएं हैं।
सास बहू का मंदिर ग्वालियर का एक प्राचीन मंदिर है। इसे देखने हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
गुजरी महल ग्वालियर के खास महलों में से एक है। इसका निर्माण 15 वी शताब्दी में राजा मानसिंह ने कराया था। बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं।
गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ साहिब ग्वालियर का बहुत ही पवित्र गुरुद्वारा है। जहां पर जाकर आपका मन बहुत शांत होता है।
ग्वालियर घूमने आए हैं तो उस सूर्य मंदिर के दर्शन जरूर करें। भगवान सूर्य को समर्पित ये मंदिर बहुत ही अनूठा है। इसका निर्माण उद्योगपति जीडी बिरला ने करवाया था।
ग्वालियर में आप महान संगीतकार तानसेन का मकबरा भी देख सकते हैं। इस मकबरे की वस्तुकला मुगलकालीन है।
ग्वालियर में रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थली है। समाधि के चारों ओर हरियाली है।
तुतला भवानी बन रहा टूरिस्ट स्पॉट, झरना और झूला ब्रिज बना आकर्षण का केंद्र