Tap to Read ➤

Fertile बने रहना है तो ये मत पहनिए

महिला और पुरुष टाइट अंडरवियर तो पहनते हैं लेकिन क्या ये जानते हैं कि इससे क्या नुकसान होता है?
Rajeev Singh
वैसे तो कौन सा अंडरवियर आप पहनें यह आपकी मर्जी, लेकिन आपको यह जानना चाहिए टाइट अंडरवियर को नुकसानदेह पाया गया है।
एक रिसर्च में पता चला कि जो मर्द टाइट अंडरवियर पहनते हैं उनमें स्पर्म की मात्रा कम होने लगती है।
स्पर्म कम होने के पीछे यह वजह बताई गई कि अंडकोष के आसपास का तापमान ज्यादा होने पर स्पर्म प्रोडक्शन कम हो जाता है।
जैसे कि अगर हम लैपटॉप गोद में रखकर काम करें या फिर गर्म बाथ टब में बैठ जाएं, तब भी अंडकोष के आसपास तापमान बढ़ता है।
स्पर्म काउंट कम होने से पिता बनने में मर्दों को समस्या हो सकती है।
रिसर्च में पाया गया कि बॉक्सर जांघिया पहनने वालों में स्पर्म काउंट 25 प्रतिशत ज्यादा था।
फीमेल टाइट अंडरवियर पहनती हैं तो प्राइवेट पार्ट में यीस्ट इंफेक्शन हो सकता है।
टाइट अंडरवियर पहनने से स्किन और कपड़े के बीच नमी और हवा फंसने से बैक्टीरिया पनपता है।
टाइट अंडरवियर से ब्लड सर्कुलेशन स्लो होता है। ज्यादा वॉशरूम जाने से भी इंसान बचता है जिससे किडनी पर बुरा असर पड़ता है।
पेशाब रोकने पर मर्दों में प्रोस्टेट इनलार्जमेंट की समस्या हो सकती है।
अंतिम बात आगे
कभी-कभार टाइट अंडरवियर पहनने का कोई नुकसान नहीं है। नेचुरल फैब्रिक हो तो और भी अच्छा।
देसी टॉयलेट के बड़े-बड़े फायदे