Tap to Read ➤

मां के कलेजे के टुकड़े हैं ये क्रिकेटर्स, कहलाते हैं 'Mumma's Boy'

टीम इंडिया के बहुत सारे सितारे ऐसे हैं, जिनकी सफलता में उनकी मां की पूजा, दुआओं और तप का बहुत बड़ा हाथ है।
Ankur Sharma
God of Indian Cricket कहलाने वाले सचिन तेंदुलकर ने हमेशा कहा है कि 'उनकी सफलता में सबसे बड़ा हाथ उनकी मां का है।'
भारत के स्टार क्रिकेटर रहे युवराज सिंह तो अपनी मां को ही अपनी लाइफ लाइन मानते हैं।
भारत के विस्फोटक बल्लेबाज रहे सुरेश रैना के लिए उनकी मां ही रोल मॉडल हैं।
भारत के रन मशीन विराट कोहली हमेशा कहते हैं कि 'मां के तप ने उन्हें आज एक सफल क्रिकेटर बनाया है।'
भारत के स्टार प्लेयर रविंद्र जडेजा की मां का सपना था कि वो एक सफल क्रिकेटर बनें, हालांकि उनकी मां की 2005 में एक दुर्घटना में मौत हो गई थी।
भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी को हमेशा उनकी मां ने सपोर्ट किया, वो उन्हें अपना आदर्श मानते हैं।
भारत के डैशिंग प्लेयर केएल राहुल भी 'Mumma's Boy' कहलाते हैं, उनकी मां ने ही उन्हें बचपन से क्रिकेट के लिए सपोर्ट किया है।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी अपनी मां के सपोर्ट से ही यहां तक पहुंचे हैं।
चेतेश्वर पुजारा भी अपने आप को मां का लाडला कहते हैं क्योंकि उनकी मां ये चाहती थीं कि वो सक्सेसफुल क्रिकेटर बनें और देश के लिए खेलें।
टीम इंडिया के डैशिंग प्लेयर सूर्यकुमार यादव मां को अपनी शक्ति मानते हैं वो अपनी मां के ही सबसे ज्यादा करीब हैं।
दुल्हन को क्यों लगती है हल्दी?