Tap to Read ➤

Haldi Ceremony: शादी से पहले दुल्हा-दुल्हन को क्यों लगती है हल्दी?

भारत रस्मों और परंपराओं का देश है, यहां हर रिवाज के पीछे कोई ठोस कारण होता है।
Ankur Sharma
ऐसी ही एक रस्म है हल्दी की, जिसके बिना कोई भी शादी पूरी ही नहीं होती है।
तो चलिए आपको बताते हैं इसके पीछे का महत्व।
दरअसल हल्दी शुद्धता का प्रतीक है, इसका रंग पीला होता है, जो कि एक बार अगर लग जाए तो आसानी से उतरता नहीं है।
इसलिए लोग हल्दी होने वाले वर-वधू को लगाते हैं, जिससे हल्दी की तरह उनके रिश्ते की शुद्धता बनी रहे और उनके प्रेम का रंग कभी ना उतरे।
हल्दी में चमत्कारिक गुण होते हैं, जो कि त्वचा को निखारने का काम करते हैं, दुल्हा और दुल्हन के चेहरे पर निखार बना रहे इसलिए भी हल्दी की रस्म होती है।
हल्दी में एंटीऑक्सिडेंट करक्यूमिन पाया जाता है, जो कि घबराहट को कम करता है।
शादी से पहले हर लड़का और लड़की थोड़े से घबराए होते हैं, ऐसे में हल्दी उनके लिए फायदेमंद होती है।
आशीर्वाद का प्रतीक भी हल्दी को माना जाता है, इसलिए हल्दी की रस्म में महिलाएं या बड़े बुजुर्ग होने वाले दुल्हा और दुल्हन को हल्दी लगाकर आशीष देते हैं।
कैसे करें LPG सिलेंडर की जांच?