Akhilesh Shrivastava       Apr 02, 2023

गर्मियों में बीमारी को भगाने का कारगर उपाय है पुदीना, ऐसे करें उपयोग

गर्मियों के मौसम में लोग पुदीना पानी पीते हैं, पुदीना पानी में नींबू का रस मिलाने से स्वाद और भी बढ़ जाता है.

गर्मी के मौसम में पुदीना पानी पीने से शरीर ठंडा रहता है, दिनभर ताज़गी बनी रहती है तथा इससे लू से भी बचाव होता है.

पुदीना के साथ पानी पीने से पाचन तंत्र मज़बूत होता है, इसे पीने से कब्ज़ और अपच की शिकायत दूर होती है, इसलिए आप गर्मियों में पुदीना पानी जरूर पिएं.

पुदीने में पाए जाने वाले एंटीइंफ्लेमेटरी गुण दांतों और मसूड़ों से संबंधित परेशानी से निजात दिलाते हैं, पुदीने के पानी से कुल्ला करने से मुंह की बदबू भी दूर होती है.

पुदीना पानी पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत होती है, पुदीना एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है.

अगर आपका जी मिचलाता है या आपको उल्टी की समस्या है, तो पुदीना आपके लिए इससे बचाव का बेहद कारगर उपाय है.

गर्मियों में पुदीने की चटनी खाने से पेट में गरिष्ठ भोजन भी आसानी से पच सकता है, यह पाचन संबंधी समस्याओं के लिए रामबाण इलाज है.

आपकी सेहत के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद हो सकते हैं इस फल के बीज

Learn more