Akhilesh Shrivastava       Apr 01, 2023

आपकी सेहत के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद हो सकते हैं इस फल के बीज

बेहद छोटे और काले रंग के चिया सीड्स सेहत के लिए काफी फ़ायदेमंद होते हैं.

चिया सीड्स फाइबर, प्रोटीन, आवश्यक फैटी एसिड, विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं.

वज़न कम करने के लिए चिया सीड्स सबसे ज्यादा फ़ायदेमंद माना जाता है.

चिया सीड्स में भरपूर फाइबर होने के कारण इससे लंबे समय तक आपका पेट भरा रहता है.

अगर आप वज़न कम करने के लिए चिया सीड्स का सेवन कर रहे हैं, तो इसे खाने का सही तरीका पता होना चाहिए.

वज़न कम करने के लिए आप चिया के बीजों का चूर्ण बनाकर गुनगुने पानी के साथ सेवन कर सकते हैं,यह शरीर से फैट निकालने में मददगार होगा.

इसका चूर्ण बनाने के लिए इसको भुनी मेथी, भुना जीरा, थोड़ी सी अजवाइन, काला नमक, और थोड़ा सेंधा नमक मिलाकर मिक्सी में पीस लें, इस चूर्ण का सेवन करें.

करेले के साथ इनका न करें सेवन, होगा नुकसान!

Learn more