Tap to Read ➤
श्री काशी विश्वनाथ धाम
आईए जानते हैं श्री काशी विश्वनाथ धाम के बारें में कुछ रोचक बातें...
Pravin Kumar Yadav
8 मार्च 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्री काशी विश्वनाथ धाम परियोजना का शिलान्यास किया गया।
करीब 55000 वर्ग मीटर क्षेत्र में श्री काशी विश्वनाथ धाम का निर्माण कराया गया।
श्री काशी विश्वनाथ धाम में 315 भवनों का अधिग्रहण और 700 परिवारों को विस्थापित किया गया।
करीब 21 महीने के बाद श्री काशी विश्वनाथ धाम बनकर तैयार हो गया।
श्री काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के लिए करीब 900 करोड़ रुपए खर्च किए गए।
13 दिसंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया।
यह भी बता दें कि 250 साल के बाद पहली बार मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ।
श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किए जाने के बाद 8 लाख से ज्यादा परिवारों में वितरित किया गया प्रसाद।
श्री काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण में चुनार के गुलाबी पत्थर मकराना के सफेद मार्बल और खास पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है।
लोकार्पण के बाद से नवंबर 2022 तक 7 करोड़ श्रद्धालुओं ने धाम में टेका मत्था।
11 महीने में श्री काशी विश्वनाथ धाम में 27 करोड़ रुपए का चढ़ावा आया।
वर्ष 2022 में सावन के महीने में सवा करोड़ से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा के दर्शन।
केवल सावन महीने में ही पांच करोड़ रुपए से ज्यादा का चढ़ावा आया था।
गंगा नदी से जल लेकर ललिता घाट की तरफ से श्रद्धालु सीधे बाबा धाम में प्रवेश कर सकते हैं।
13 दिसंबर 2022 को लोकार्पण का मनाया जाएगा भव्य तरीके से वर्षगांठ।
लोकार्पण के वर्षगांठ पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने की तैयारी है।
व्हाट्सअप पर फ़ोटो करें blur