Tap to Read ➤

IPL 2022 सीजन के 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, सबसे बड़े हैं धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने इस सीजन से ठीक पहले कप्तानी से इस्तीफा देकर सबको चौंकाया है। पर उनकी उम्र को देखते हुए यह दूर की सोच का फैसला नजर आता है।
Antriksh Singh
धोनी ने सीएसके को चार बार खिताब दिलाने में कामयाबी हासिल की। उन्होंने साल 2010 में पहली बार येलो आर्मी को टाइटल दिलाया था। लेकिन अब वे चालीस पार जा चुके हैं।
धोनी की उम्र इस समय 40 साल और 260 दिन है। उन्होंने साल 2011 में भी सीएसके को खिताब दिलाया था। इसके बाद मई 2018 और 2021 में भी धोनी की अगुवाई में सीएसके चैम्पियन बनकर उभरी।
धोनी की जगह कप्तानी संभालने वाले रवींद्र जडेजा की उम्र 33 साल और 105 दिन है। CSK को अक्सर बूढ़ों की फौज कहा जाता है तो इसका कारण इसमें मौजूद वरिष्ठ खिलाड़ियों की मौजूदगी है। इस लिस्ट में भी ऐसे ही खिलाड़ी छाए हुए हैं।
सीएसके के ही ड्वेन ब्रावो धोनी के बाद दूसरे सबसे अधिक उम्रदराज खिलाड़ी हैं जो आईपीएल 2022 में खेल रहे हैं। ब्रावो ने केवल 24 साल की उम्र में आईपीएल खेलना शुरू कर दिया था। वे अब 38 साल और 168 दिनों के हैं।
CSK के ही पूर्व क्रिकेटर फाफ डु प्लेसिस IPL 2022 में आरसीबी के कप्तान होंगे। उनका खेल उम्र के साथ निखरता जा रहा है लेकिन अब वे इस सीजन के तीसरे उम्रदराज खिलाड़ी हो चुके हैं। फाफ की उम्र इस समय 37 साल और 254 दिन हैं।
23 साल की उम्र में आईपीएल करियर शुरू करने वाले रिद्धिमान साहा का इंडिया करियर अब लगभग खत्म हो चुका है। इस सीजन में वे गुजरात टाइटंस का हिस्सा होंगे। उनकी उम्र 37 साल और 151 दिन है।
अफगानिस्तानी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी की उम्र इस समय 37 साल और 82 दिन है। उन्होंने लेट डेब्यू किया जब साल 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले। इस सीजन में वे केकेआर का हिस्सा होंगे।