Tap to Read ➤
चीन में पहले भी गिरे हैं प्लेन
चीन हवाई सुरक्षा के मामले में बेहतर रहा है। चीन को बोइंग 737-800 पैसेंजर प्लेन के गिरने से सदमा लगा है।
Rajeev Singh
चीन ईस्टर्न एयरलाइंस के विमान बोइंग 737-800 में 123 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे।
विमान गिरने की तस्वीर भी सामने आई है। इस हादसे में अब तक कोई भी जीवित नहीं मिला है।
विमान चीन के तेंग काउंटी क्षेत्र में क्रैश हो गया जिसके बाद पहाड़ों से भीषण आग और धुआं उठता दिखा।
12 साल पहले चीन में विमान हादसा हुआ था। तब अगस्त 2010 में यीचुन में हुए इस हादसे में 44 लोगों की जान गई थी।
नवंबर 2018 में चीन ईस्टर्न यून्नान एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इसमें 53 लोगों ने जान गंवाई थी।
मई 2002 में चीन नॉर्दर्न एयरलाइंस का विमान गिरा था जिसमें 112 लोगों की मौत हुई थी।
जून 2000 में वुहान एयरलाइंस का प्लेन हादसे का शिकार हुआ था जिसमें 42 लोग नहीं बचे थे।
फरवरी 1999 में चीन साउथवेस्ट एयरलाइंस का विमान गिर गया था। इस हादसे में 61 लोगों की जान चली गई थी।
मई 1997 में चीन साउदर्न एयरलाइंस के विमान के साथ हादसा हुआ था जिसमें 35 लोगों की मौत हो गई थी।
जून 1994 में चीन नॉर्थवेस्ट एयरलाइंस का जहाज दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें 160 लोगों ने जान गंवाई थी।
जून और नवंबर 1993 में चीन नॉर्थवेस्ट एयरलाइंस के दो विमान हादसे का शिकार हुए थे जिसमें पहले में 12 और दूसरे में 56 लोगों की जान गई थी।
जुलाई और नवंबर 1992 में भी चीन में दो प्लेन गिरे थे जिसमें पहले हादसे में 141 और दूसरे में 107 लोगों की मौत हुई थी।
गर्मी के मौसम में Weight Loss?
See More