बिहार की राजधानी पटना के बाद अब दरभंगा में भी तारामंडल का निर्माण किया जा रहा है।
12 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 164 करोड़ की लागत से बन रहे तारामंडल का उद्घाटन करने वाले हैं।
बिहार के दूसरे और उत्तर बिहार के पहले तारामंडल का 12 जनवरी के बाद आम लोग दीदार कर सकेंगे।
दरभंगा के कैदराबाद स्थित बेला गार्डेन का तारामंडल तारामंडल अपने आप में बहुत ही खास है।
अमेरिका की तर्ज़ पर दरभंगा में बन रहा तारामंडल पटना के तारामंडल से खूबसूरत और काफी आधुनिक भी है।
दरभंगा के तारामंडल में सौर ऊर्जा का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही गैलरी में प्रदर्शनी विज्ञान के लिए ब्रह्मांडीय मार्गों के आधार पर डिजाइन बनाया जा रहा है।
तारामंडल में म्यूजियम के साथ सभागार और ओरिएंटेशन हॉल का भी निर्माण हो रहा है। इसके अलावा साइंस गैलरी, कैफेटेरिया, लॉबी, सर्विस बिल्डिंग, चिल्ड्रन पार्क और कमल तालाब भी बनाया जा रहा है।
राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद और राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी ने दरभंगा तारामंडल को डिजाइन किया है।
पटना से रवि कुमार (सचिव, भवन विभाग) के साथ अधिकारियों की टीम हाल ही में तारामंडल के निर्माण कार्य की समीक्षा करने दरभंगा आई थी।
अधिकारियों ने बताया कि 88 करोड़ की लागत से पहले चरण में काम पूरा हो चुका है। वहीं 48 करोड की लागत से दूसरे चरण का काम होना बाकी है।