Tap to Read ➤
Bihar में Eco Tourism को बढ़ावा देने की कवायद शुरू,मिलेंगी ये सुविधाएं
बिहार के पर्यटन स्थलों को ईको टूरिज्म की तर्ज़ पर तैयार करने योजना बन रही है।
Inzamam Wahidi
प्रदेश में सैलानी आएं तो वह प्राकृतिक नज़ारे के साथ-साथ जंगली पशुओं और पक्षियों का भी नज़ारा ले सकेंगे।
बिहार घूमने आए सैलानी गंगा डॉल्फिन का भी लुत्फ उठा सकेंगे। पर्यटन स्थल के पास थीम पार्क बनाया जा सकता है।
पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों को पर्यटन स्थलों को बेहतर बनाने के मद्देनज़ DPR तैयार करने के लिए कहा गया है।
बिहार में बेतिया वाल्मीकि टाइगर रिजर्व, जमुई का नागी-नकटी डैम, भागलपुर डॉल्फिन सेंचुरी
भागलपुर जगतपुर झील, शेरगढ़ किला, कैमूर जलाशय, राजगीर जू सफारी, नवादा जलप्रपात
दुर्गावती, बांका का ओढ़नी डैम और चांदनी डैम में बेहतर सुविधाएं देने की तैयारी चल रही है।
वन विभाग के अधीन आने वाले सभी पर्यटन स्थलों में टेंट सिटी, होटल, कैफेटेरिया जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।
प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थल के लिए बाजाबते टूर पैकेज तैयार किया जाएगा, जिसमें 10 से 15 जिला के पर्यटन स्थलों का सैर शामिल रहेगा।
इन जगहों का आप भी ज़रूर करें दीदार
ये भी पढ़ें