Hajj 2026 First Day:युद्ध रोक पाएगा मुसलमानों की सबसे बड़ी इबादत? सीजफायर के बीच मक्का में भीड़
मक्का में हज 2026 की पवित्र यात्रा शुरू होते ही लाखों हज यात्रियों ने मीना के टेंट शहर की ओर कूच करना शुरू कर दिया है। दुनिया भर से आए करीब 15 लाख से अधिक श्रद्धालु इस आध्यात्मिक यात्रा में शामिल हो रहे हैं। हाजी काबा शरीफ में नमाज अदा कर भावुक माहौल के बीच मीना के लिए रवाना हुए, जहां वे हज के अहम अरकान पूरा करेंगे। सऊदी प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। हेलीकॉप्टरों से निगरानी की जा रही है जबकि हजारों सुरक्षाकर्मी और वॉलंटियर तीर्थयात्रियों की सहायता में लगे हैं। महिला हज यात्रियों की मदद के लिए बड़ी संख्या में महिला स्टाफ भी तैनात किया गया है। सभी हाजियों के पास डिजिटल नुसुक कार्ड मौजूद हैं, जिनसे उनकी लोकेशन और जानकारी ट्रैक की जा रही है। आने वाले दिनों में श्रद्धालु अराफात और मुजदलिफा की ओर भी प्रस्थान करेंगे। As the sacred Hajj 2026 pilgrimage begins in Mecca, millions of Muslim pilgrims have started their jou ey toward the tent city of Mina. More than 1.5 million worshippers from around the world are participating in this spiritual gathering. Pilgrims offered prayers at the Holy Kaaba before departing emotionally for Mina, where they will perform key rituals of Hajj. Saudi authorities have implemented extensive security and crowd-management arrangements to ensure a smooth pilgrimage experience. Helicopters are conducting aerial surveillance while thousands of security personnel and volunteers are assisting pilgrims across the holy sites. A large number of female staff members have also been deployed to help women pilgrims. All pilgrims are carrying digital Nusuk cards equipped with tracking and identification details. In the coming days, worshippers will continue their jou ey to the sacred sites of Arafat and Muzdalifah to complete the important rituals of Hajj.


Click it and Unblock the Notifications