IRAN Attacks Ship in Hormuz:होर्मुज की खाड़ी में फटा विशाल तेल टैंकर, ईरान ने एक और जहाज में लगाई आग
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में एक बार फिर बारूद की गूंज ने दुनिया को डरा दिया है। ओमान तट से करीब 60 मील दूर एक विशाल तेल टैंकर पर हुए रहस्यमयी हमले ने वैश्विक सुरक्षा और तेल बाजार पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। धमाका इतना शक्तिशाली था कि जहाज़ का स्टील ढांचा फट गया और समुद्र में तेल रिसाव शुरू हो गया। राहत की बात यह रही कि पूरा क्रू सुरक्षित बच गया। UKMTO के मुताबिक यह कोई तकनीकी खराबी नहीं बल्कि बाहरी हमला था। पिछले 3 महीनों में इस समुद्री इलाके में यह 38वां हमला है, जिससे होर्मुज़ में अघोषित समुद्री युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। विशेषज्ञों ने रिमोट कंट्रोल विस्फोटक नाव, लिम्पेट माइन और सी-माइंस जैसे खतरनाक तरीकों की आशंका जताई है। शक की सुई ईरान की IRGC पर टिक गई है, हालांकि अब तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
Video Published On: Tuesday, May 26, 2026, 09:34 [IST]


Click it and Unblock the Notifications