Iran-US War:क्या है Pickaxe Mountain? जिसका सीना चीरकर ईरान ने बनाया Nuclear Site,Trump के बम भी फेल
ईरान के रहस्यमयी 'पिकैक्स माउंटेन' को लेकर दुनिया भर में चर्चाएं तेज हैं। दावा किया जा रहा है कि नतांज परमाणु केंद्र के पास स्थित इस पहाड़ के भीतर बेहद गहरी भूमिगत सुरंगें और सुरक्षित सुविधाएं बनाई गई हैं, जहां ईरान ने अपने संवर्धित यूरेनियम और परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण गतिविधियों को स्थानांतरित किया हो सकता है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कड़े बयानों ने इस मुद्दे को और सुर्खियों में ला दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी गहराई में बने भूमिगत ठिकानों को पारंपरिक बंकर-बस्टर बमों से नष्ट करना बेहद कठिन हो सकता है। यदि ईरान और अमेरिका के बीच तनाव और बढ़ता है, तो इसका असर केवल मिडिल ईस्ट ही नहीं बल्कि वैश्विक तेल बाजार और भारत समेत पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है। आखिर पिकैक्स माउंटेन का असली रहस्य क्या है? इसी पर हमारी यह विशेष रिपोर्ट।


Click it and Unblock the Notifications