Uri Sector Encounter: LOC पर भारतीय सेना ने पाक आतंकी को मार गिराया, कहानी जान सेना पर गर्व होगा
जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LOC) पर भारतीय सेना ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षा बलों ने एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मुठभेड़ में मार गिराया है। सेना के अनुसार, संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसके दौरान गोलीबारी हुई और आतंकी ढेर हो गया। मुठभेड़ के बाद आतंकवादी के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं। सेना का कहना है कि सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश लगातार की जा रही है, लेकिन भारतीय जवान हर कोशिश को नाकाम कर रहे हैं। उरी सेक्टर लंबे समय से आतंकियों की घुसपैठ के लिए संवेदनशील इलाका माना जाता है। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है और सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
Video Published On: Sunday, Mar 15, 2026, 07:52 [IST]


Click it and Unblock the Notifications