UPSC Topper Astha Jain: IPS से IAS बनने का खेला? GENERAL होकर कैसे हथियाया EWS कोटा? भड़के लोग
कड़ी मेहनत, किस्मत और काबिलियत जब एक साथ मिलते हैं तो इतिहास बनता है, लेकिन कभी-कभी उसी इतिहास पर विवाद की छाया भी पड़ जाती है। यूपी के शामली की रहने वाली आस्था जैन ने UPSC 2025 में ऑल इंडिया रैंक 9 हासिल कर सबको चौंका दिया। इससे पहले 2024 में वह जनरल कैटेगरी से चयनित होकर IPS बनी थीं और ट्रेनिंग कर रही थीं। लेकिन इस बार उन्होंने EWS कोटे से परीक्षा पास की, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। लोग सवाल पूछ रहे हैं कि जो पहले से IPS अधिकारी की ट्रेनिंग ले रहा हो, वह अचानक EWS कैसे हो सकता है? वहीं कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि UPSC में आवेदन के समय पिछले वित्तीय वर्ष की पारिवारिक आय देखी जाती है, इसलिए यह नियमों के भीतर भी हो सकता है। आस्था की मेहनत पर किसी को शक नहीं, लेकिन इस पूरे मामले ने आरक्षण प्रणाली और पारदर्शिता पर नई बहस जरूर छेड़ दी है।


Click it and Unblock the Notifications