New Income Tax Rules: 1 April से बदल गए इनकम टैक्स के 4 नियम, HRA, Education Allowance और क्या
New Income Tax Rules 2025: 1 अप्रैल से आपकी सैलरी, बचत और टैक्स का पूरा हिसाब बदलने वाला है! 64 साल पुराने सिस्टम को अलविदा कहकर मोदी सरकार नया आयकर कानून क्यों ला रही है और इसका आपकी जेब पर क्या असर होगा? भारत सरकार ने 64 साल पुराने 'इनकम टैक्स एक्ट 1961' को बदलकर अब 'नया आयकर अधिनियम 2025' (New Income Tax Act 2025) लागू कर दिया है। यह नया कानून 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा, लेकिन इसकी तैयारी और नियम अभी से चर्चा में हैं। इस वीडियो में हम विस्तार से बताएंगे कि कैसे अब 'फाइनेंशियल ईयर' और 'असेसमेंट ईयर' का झंझट खत्म होकर सिर्फ 'टैक्स ईयर' (Tax Year) रह जाएगा। सैलरीड क्लास के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि एजुकेशन अलाउंस (Education Allowance) को ₹100 से बढ़ाकर सीधा ₹3000 प्रति माह कर दिया गया है। वहीं, फ्री मील वाउचर की लिमिट भी ₹50 से बढ़ाकर ₹200 कर दी गई है। इसके अलावा, HRA (House Rent Allowance) के नियमों को और सख्त बनाया गया है ताकि पारदर्शिता बनी रहे। अगर आप कंपनी की कार, घर या ड्राइवर जैसी सुविधाओं का लाभ लेते हैं, तो उनके टैक्स कैलकुलेशन के तरीके में भी बड़ा फेरबदल हुआ है। वीडियो में आगे जानिए ITR फाइल करने की नई डेडलाइन और संशोधित रिटर्न (Revised Retu ) भरने के लिए मिलने वाले अतिरिक्त समय के बारे में। क्या यह नया सिस्टम आम आदमी के लिए राहत लेकर आएगा या टैक्स का बोझ बढ़ाएगा? पूरी जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक देखें।


Click it and Unblock the Notifications