CM Yogi Adityanath Cabinet Meeting: MSP पर U.P सरकार का बड़ा ऐलान ! किसानों की हुई बल्ले बल्ले !
उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में गेहूं के MSP में ₹160 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई। अब गेहूं का MSP ₹2,585 प्रति क्विंटल तय किया गया है। इसके अलावा किसानों को सफाई, छंटाई और हैंडलिंग के लिए ₹20 प्रति क्विंटल अतिरिक्त दिए जाएंगे। राज्य में गेहूं खरीद 30 मार्च 2026 से शुरू होकर 15 जून 2026 तक चलेगी। कुल 6,500 केंद्रों पर 75 जिलों में खरीद की व्यवस्था की गई है। इस प्रक्रिया में Food Corporation of India समेत 8 एजेंसियां शामिल होंगी। सरकार ने 50 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है। पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है ताकि किसानों को सीधे भुगतान मिल सके और बिचौलियों की भूमिका कम हो।
Video Published On: Monday, Mar 23, 2026, 11:56 [IST]


Click it and Unblock the Notifications