UP Election 2027 : सपा-कांग्रेस के बीच सीटों पर तकरार, Iqra Hasan और Imran Masood आमने सामने
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर तनाव बढ़ गया है। सपा ने बातचीत के बीच पांच विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए, जिसके बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने नाराजगी जताई। इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन में सहयोगी है, भिखारी नहीं। वहीं सपा सांसद इकरा हसन ने कांग्रेस को संसद में मिले समाजवादी पार्टी के समर्थन की याद दिलाई और यूपी चुनाव में भी सहयोग की उम्मीद जताई। अखिलेश यादव और शिवपाल यादव गठबंधन बरकरार रहने का भरोसा जता रहे हैं। जानिए पूरा विवाद।
Video Published On: Thursday, Nov 26, 2026, 15:16 [IST]


Click it and Unblock the Notifications
