Agra-Lucknow Expressway Accident: खड़ी स्कूल बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 4 मासूमों की गई जान
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। मथुरा-वृंदावन से पिकनिक मनाकर लौट रहे कौशांबी के ओरियंटल पब्लिक स्कूल के बच्चों की बस को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई बच्चे और स्कूल स्टाफ घायल हुए हैं। घायलों को तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटे हैं। हादसे की वजह की जांच की जा रही है। देखिए पूरी रिपोर्ट।
Video Published On: Tuesday, Nov 24, 2026, 11:45 [IST]


Click it and Unblock the Notifications
