Iran Israel War: इजराइल का एटमी किला तबाह! DIMONA पर ताबड़तोड़ हमला, रूह कंपा देने वाला DRONE VIDEO
ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमलों के बाद दक्षिणी इज़राइल में भारी तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है। अराद और डिमोना जैसे शहरों को निशाना बनाते हुए किए गए इन हमलों में रिहायशी इमारतें बुरी तरह ध्वस्त हो गईं, कई जगह आग भड़क उठी और चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचे, जबकि रिपोर्ट्स के मुताबिक 100 से ज्यादा नागरिक घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ मिसाइलें इज़राइल की एयर डिफेंस सिस्टम को भेदने में कामयाब रहीं, जिससे सुरक्षा में गंभीर खामियों का खुलासा हुआ है। ये हमले इज़राइल के संवेदनशील न्यूक्लियर फैसिलिटी के पास किए गए बताए जा रहे हैं, जिससे लोगों में डर और गुस्सा दोनों बढ़ गया है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने अधिकारियों का घेराव करते हुए बढ़ते तनाव के लिए नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया। ड्रोन तस्वीरों में पूरे के पूरे मोहल्ले मलबे में तब्दील होते दिख रहे हैं। तेजी से बिगड़ते हालात के बीच अब यह संघर्ष एक बड़े और खतरनाक युद्ध की ओर बढ़ता नजर आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications