Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

India Oil Crisis: भारत में खत्म हो जाएगा Petrol?Iran-US War के बीच PM Modi ने संसद में दी चेतावनी

India Oil Crisis: Will petrol run out in India? PM Modi issues warning in Parliament amid Iran-US War

क्या भारत में पेट्रोल-डीजल और गैस का गंभीर संकट आने वाला है? पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच पीएम मोदी ने संसद में 'लॉकडाउन' जैसी तैयारी का जिक्र कर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। जानिए आखिर भारत के पास कितने दिनों का तेल बैकअप बचा है। पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध ने पूरी दुनिया के ऊर्जा बाजार (Energy Market) में खलबली मचा दी है। कच्चे तेल और गैस की सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित होने से भारत जैसे बड़े आयातक देश पर दबाव बढ़ गया है। हाल ही में देश में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी इसी वैश्विक उथल-पुथल का सीधा असर है। इस गंभीर स्थिति के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के बजट सत्र के दौरान देश को संबोधित करते हुए एक ऐसी बात कही जिसने सबको चिंता में डाल दिया है। प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' (Strait of Hormuz) का विशेष उल्लेख किया। यह समुद्री रास्ता वैश्विक तेल व्यापार की सबसे महत्वपूर्ण जीवन रेखा मानी जाती है और भारत अपनी जरूरत का एक बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से मंगवाता है। युद्ध की वजह से इस रूट पर जहाजों का आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है। भारत अपनी जरूरत की 60 प्रतिशत एलपीजी (LPG) का आयात करता है। ऐसे में अगर सप्लाई चेन बाधित होती है, तो करोड़ों भारतीय परिवारों के रसोई का बजट बिगड़ सकता है। पीएम मोदी ने कोरोना लॉकडाउन की तरह तैयार रहने की बात कहकर संकेत दिया है कि आने वाला समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस वीडियो में देखिए ऋचा पराशर के साथ पूरी रिपोर्ट कि आखिर भारत की रणनीति क्या है और हमारे पास कितने दिनों का स्टॉक मौजूद है। About the Story: Amidst the escalating conflict in West Asia, PM Narendra Modi has raised conce s over India's energy security during the Parliament session. Highlighting the importance of the Strait of Hormuz, the Prime Minister wa ed about potential disruptions in the oil and gas supply chain. With India importing 60% of its LPG, the video analyzes how long India can sustain its energy needs without fresh supplies.

Video Published On: Wednesday, Mar 25, 2026, 07:18 [IST]

More Videos From

Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
Subscribe to our channel
सबसे पहले और ताज़ा खबरों के लिए सब्सक्राइब कीजिये वनइंडिया हिंदी यूट्यूब चैनल