रूस की NATO सदस्य लातविया को खुली चेतावनी, क्या Ukraine War अब पूरे Europe में फैलेगा?
रूस ने NATO सदस्य लातविया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मॉस्को का दावा है कि लातविया गुप्त रूप से यूक्रेन को अपनी ज़मीन और एयरस्पेस का इस्तेमाल करने दे रहा है, ताकि यूक्रेनी ड्रोन बाल्टिक क्षेत्र से उड़कर मॉस्को और रूस के अंदर दूर तक हमले कर सकें। रूस ने यह भी चेतावनी दी कि NATO सदस्यता लातविया को जवाबी कार्रवाई से नहीं बचाएगी। लातविया ने इन आरोपों को पूरी तरह झूठ और रूसी दुष्प्रचार बताया। यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब यूक्रेन रूस के भीतर तेल रिफाइनरियों, सैन्य ठिकानों और मॉस्को के आसपास के रणनीतिक लक्ष्यों पर लगातार ड्रोन हमले तेज कर रहा है। Russia has issued a direct wa ing to NATO member Latvia, accusing it of allowing Ukrainian drones to launch attacks from its territory. Moscow claims it knows the locations of Latvia’s “decision-making centers” and says NATO membership will not protect the country from retaliation. Latvia has denied the allegations, calling them Russian lies. Is this information warfare, or a sign that the Ukraine war could expand beyond Ukraine?


Click it and Unblock the Notifications