Putin के फ़ैसले से India में Oil Crisis: क्या India US Trade deal अब पड़ेगी महंगी ! War के बीच कौन देगा तेल ?
रूस ने 1 अप्रैल से पेट्रोल (गैसोलीन) एक्सपोर्ट पर रोक लगा दी है, जिससे ग्लोबल ऑयल मार्केट में हलचल तेज हो गई है।यह फैसला Iran war के बीच लिया गया है, जहां पहले से ही सप्लाई पर दबाव बना हुआ है।Strait of Hormuz के बाधित होने से दुनिया की तेल सप्लाई पर बड़ा असर पड़ा है।हालांकि, भारत पर इसका तुरंत बड़ा असर देखने को नहीं मिलेगा क्योंकि भारत गैसोलीन का नेट एक्सपोर्टर है।लेकिन भारत कच्चा तेल (crude oil) मुख्य रूप से खाड़ी देशों से आयात करता है।अगर यह संकट लंबा चला, तो भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल आ सकता है।रूस के इस फैसले के पीछे घरेलू मांग को सुरक्षित रखना भी एक बड़ा कारण है।ऊपर से रूस की रिफाइनरियों पर हमलों ने स्थिति को और जटिल बना दिया है।आने वाले समय में यह संकट आम लोगों की जेब पर सीधा असर डाल सकता है।
Video Published On: Sunday, Mar 29, 2026, 06:47 [IST]


Click it and Unblock the Notifications