Kuwait Airport Fire Video: Iran ने कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मचाई तबाही, VIDEO रोंगटे खड़े कर देगा
कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अचानक भड़की भीषण आग ने पूरे मिडिल ईस्ट में हड़कंप मचा दिया है। वायरल हो रहे रॉ फुटेज में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट के एक हिस्से में आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही हैं और काला धुआं आसमान में फैल गया है। इस घटना के पीछे संदिग्ध ड्रोन हमले की आशंका जताई जा रही है, जिसे लेकर जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, कई फ्लाइट्स प्रभावित हुईं और यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। मिडिल ईस्ट में पहले से जारी तनाव के बीच इस घटना ने सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह जंग का नया मोर्चा है? क्या खाड़ी देशों तक भी टकराव फैल रहा है? जानिए पूरी रिपोर्ट इस वीडियो में।
Video Published On: Sunday, Mar 29, 2026, 11:13 [IST]


Click it and Unblock the Notifications