Sheesh Mahal Opening:12 साल, करोड़ों स्वाहा और हाथ लगा ठेंगा! शीश महल पर CM Rekha ने खोली AAP की पोल
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'शीश महल' के आम जनता के लिए खुलने पर अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब की जनता को यह देखना जरूरी है कि कैसे जनता के खून-पसीने की कमाई का दुरुपयोग किया गया। रेखा गुप्ता ने आरोप लगाया कि पहले दिल्ली को लूटा गया और अब पंजाब की बारी है। उनके अनुसार, 12 साल में दिल्ली को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया, विकास के नाम पर कुछ नहीं मिला और करोड़ों रुपए विज्ञापन व ऐशोआराम पर खर्च हुए। उन्होंने पंजाब की जनता से सच देखने की अपील की।
Video Published On: Friday, Nov 27, 2026, 21:21 [IST]


Click it and Unblock the Notifications
