Anant Singh Daughter Wedding: घुड़दौड़ देखने की ऐसी दीवानगी! 33 हजार वोल्ट के टावर पर चढ़े लोग|Bihar
बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी के अवसर पर नदवा गांव में आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस आयोजन में शामिल होने के लिए बिहार समेत देश के विभिन्न हिस्सों से लोग पहुंचे। भीड़ इतनी अधिक हो गई कि सड़कों पर करीब 10 किलोमीटर से लंबा जाम लग गया। रेस का नजारा देखने के लिए कुछ दर्शक जान जोखिम में डालकर 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गए। विजेता घोड़े के लिए प्रथम पुरस्कार थार रखा गया है, लेकिन भारी भीड़ के कारण फाइनल राउंड गुरुवार तक टाल दिया गया।
Video Published On: Thursday, Nov 26, 2026, 17:24 [IST]


Click it and Unblock the Notifications
