Kishtwar में आतंकियों के 6 मददगारों पर पुलिस का डंडा,गद्दारों में 2 सरकारी कर्मचारी शामिल | Kashmir
Kishtwar में आतंकियों के मददगारों पर J&K Police का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार! क्या सरकारी मुलाज़िम भी आतंकियों के साथ मिले हुए थे? देखिए कैसे पुलिस अब गद्दारों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने वाली है. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ (Kishtwar) में पुलिस ने आतंकी संगठनों के ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGWs) के खिलाफ एक निर्णायक जंग छेड़ दी है. पिछले महीने जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के शीर्ष कमांडर सैफुल्लाह (Saifullah) और उसके साथियों के खात्मे के बाद, अब पुलिस उन लोगों को निशाना बना रही है जिन्होंने इन आतंकियों की मदद की थी. पुलिस जांच में करीब 6 ऐसे संदिग्धों की पहचान की गई है, जिन्होंने आतंकियों को खाना और रहने के लिए ठिकाना दिया था. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन संदिग्धों में दो सरकारी कर्मचारी (Gove ment Employees) भी शामिल हैं. इन सभी पर गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA और जन सुरक्षा अधिनियम (PSA) के तहत कड़ी कार्रवाई की तैयारी है. जांच के दौरान पुलिस को ऐसी तस्वीरें भी मिली हैं जिनमें ये OGWs आतंकियों के साथ दावत करते नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है. सेना और पुलिस का लक्ष्य इस पूरे सपोर्ट सिस्टम को जड़ से खत्म करना है ताकि भविष्य में किसी भी घुसपैठिए को स्थानीय स्तर पर कोई मदद न मिल सके.


Click it and Unblock the Notifications