PM Modi In Bengal : कोलकाता रैली में Mamata सरकार पर बरसे मोदी, 'TMC सरकार का काउंटडाउन शुरू' |
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने पश्चिम बंगाल के दौरे पर कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड की विशाल जनसभा से ममता बनर्जी की टीएमसी सरकार की विदाई का दावा किया है. विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है. कोलकाता रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, टीएमसी वाले लोगों को डरा धमका रहे हैंस क्योंकि उनको पता लग गया है कि बंगाल की जनता ने टीएमसी की गुंडागर्डी को खत्म करने का मन बना लिया है. पश्चिम बंगाल की ज्वलंत समस्याओं को एक-एक कर गिनाते हुए पीएम मोदी ने आगामी चुनाव के नतीजों में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया है.
Video Published On: Saturday, Mar 14, 2026, 06:40 [IST]


Click it and Unblock the Notifications