Iran Attacks Israel: Tel Aviv में कयामत का मंजर! ईरान की क्लस्टर मिसाइलों ने मचाई तबाही; 7 लोग घायल
यह सिर्फ एक और मिसाइल हमला नहीं था… यह कुछ कहीं ज़्यादा भयावह था। एक ऐसा हथियार, जिसे सिर्फ निशाना बनाने के लिए नहीं — बल्कि हर दिशा में तबाही फैलाने के लिए बनाया गया है…जहां एक वार, कई हमलों में बदल जाता है। गुरुवार सुबह तड़के, सेंट्रल इज़राइल में सायरन गूंज उठे। तेल अवीव से लेकर यरुशलम और आसपास के शहरों तक, लोग जान बचाने के लिए भागते हुए शरण लेने लगे… क्योंकि ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों की एक नई लहर आसमान चीरती हुई आ रही थी। कई लोगों के लिए यह सेकंड्स की दौड़ थी। एयर डिफेंस सिस्टम तुरंत सक्रिय हो गए। इंटरसेप्टर मिसाइलें दागी गईं। आसमान में धमाकों की रोशनी छा गई। ज्यादातर खतरों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया… लेकिन सभी को नहीं। एक मिसाइल अपने साथ कुछ और ही ज्यादा खतरनाक लेकर आई थी — क्लस्टर म्यूनिशन्स।
Video Published On: Thursday, Mar 26, 2026, 09:53 [IST]


Click it and Unblock the Notifications