Prayagraj Hotel Fire: चार मंजिला होटल बना आग का गोला, अंदर फंसे 12 लोग, रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO
प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित विक्टल होटल में लगी भीषण आग ने पूरे शहर को दहला दिया है। महात्मा गांधी मार्ग पर मौजूद चार मंजिला होटल अचानक आग का गोला बन गया, जहां अब भी 12 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ट्रांसफार्मर ब्लास्ट के बाद आग भड़की और देखते ही देखते पूरी इमारत में फैल गई। मौके पर 8 फायर टेंडर, पुलिस बल और CFO चंद्र मोहन शर्मा खुद रेस्क्यू ऑपरेशन संभाल रहे हैं। पूरे इलाके को खाली करा दिया गया है और राहत-बचाव अभियान लगातार जारी है।
Video Published On: Monday, May 18, 2026, 04:17 [IST]


Click it and Unblock the Notifications