Dev Deepawali: 11 लाख दीए, 85 घाट और आसमान से उतरती दिव्यता—ऐसी रही देव दीपावली की Kashi | Varanasi
कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली के पावन अवसर पर वाराणसी के सभी 84 गंगा घाट लाखों दीपों की जगमगाहट से रोशन हो उठे। काशी के घाटों पर लगभग 11 लाख मिट्टी के दीप प्रज्ज्वलित किए गए, जिससे गंगा तट का दृश्य दिव्य और अलौकिक प्रतीत हुआ। इस भव्य उत्सव के दौरान पारंपरिक गंगा आरती और रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके साथ ही 3D लेजर शो, आकर्षक ड्रोन शो और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अद्भुत दीपोत्सव और काशी की सांस्कृतिक छटा को निहारने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु व पर्यटक वाराणसी पहुंचे।
Video Published On: Wednesday, Nov 25, 2026, 16:12 [IST]


Click it and Unblock the Notifications
