LPG की किल्लत से गरीबों का हाल बेहाल : टपरी पर चाय हुई महंगी , LPG cylinder के दाम हुए 5 गुनाह !
LPG गैस की किल्लत का सबसे ज्यादा असर अब छोटे दुकानदारों और टपरी वालों पर पड़ रहा है।गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों ने उनकी रोजी-रोटी पर बड़ा असर डाला है।कई चाय की टपरियों पर चाय की कीमत बढ़ानी पड़ रही है।कुछ जगहों पर LPG सिलेंडर ब्लैक में पांच गुना कीमत पर बिकने की खबरें भी सामने आई हैं।छोटे दुकानदारों का कहना है कि महंगे सिलेंडर खरीदना उनके लिए बेहद मुश्किल हो गया है।गैस की कमी के कारण कई टपरियां अस्थायी रूप से बंद भी करनी पड़ रही हैं।ग्राहकों को भी अब चाय और नाश्ते के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ रहे हैं।लोगों का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो गरीबों की परेशानी और बढ़ेगी।दुकानदारों ने सरकार से गैस की सप्लाई जल्द सामान्य करने की मांग की है।
Video Published On: Thursday, Mar 12, 2026, 05:24 [IST]


Click it and Unblock the Notifications