Iran Vs US-Israel War Updates: इराक के फ्रांसीसी सैन्य बेस पर ड्रोन हमला, एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत
Iran Vs US-Israel War Updates : इराक के फ्रांसीसी सैन्य बेस पर ड्रोन हमला, एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत उत्तरी इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में स्थित एक फ्रांसीसी सैन्य बेस पर ड्रोन हमला हुआ है, जिसमें एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह हमला एरबिल से करीब 40 किलोमीटर दूर मखमूर जिले में हुआ, जहां फ्रांसीसी सैनिक कुर्द पेषमर्गा बलों को ISIS के खिलाफ लड़ाई के लिए प्रशिक्षण दे रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दो ड्रोन बेस के अंदर आकर टकराए, जिससे जोरदार धमाके हुए और परिसर में आग लग गई। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पुष्टि की कि हमले में चीफ वारंट ऑफिसर अरनॉ फ्रियों की मौत हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस हमले के पीछे ईरान समर्थित मिलिशिया समूह हो सकते हैं। हाल के दिनों में इराक और सीरिया में विदेशी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमलों की घटनाएं बढ़ गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications