Ayodhya Yagya Fire : अयोध्या में यज्ञ स्थल पर लगी भीषण आग, धू-धू कर जलते दिखे पंडाल, VIDEO
Ayodhya Yagya Fire : अयोध्या में यज्ञ स्थल पर लगी भीषण आग, धू-धू कर जलते दिखे पंडाल, VIDEO अयोध्या के राजघाट स्थित बाटी बाबा आश्रम के पास चल रहे महालक्ष्मी नारायण यज्ञशाला में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. यह घटना उस समय हुई जब नौ दिवसीय महायज्ञ का समापन हो चुका था, और यज्ञशाला खाली हो गई थी. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग की वजह से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है. आग इतनी भीषण थी कि एक एकड़ में फैला यज्ञ स्थल कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गया. जहां यह भीषण आग लगी वह राम मंदिर से मात्र 800 मीटर की दूरी पर स्थित है. The Mahalakshmi Narayan Yagyashala running near the Bati Baba Ashram in Rajghat, Ayodhya, was shaken by a sudden fire. This incident happened at the time when the nine-day Mahayagya had ended, and the Yagyasala was empty. Fortunately, there was no loss of life in this accident, but the loss of lakhs of rupees is being reported due to the fire. The fire was so fierce that the Yagya place spread over an acre was gutted in a few minutes. The place where this terrible fire broke out is located at a distance of only 800 meters from the Ram temple.


Click it and Unblock the Notifications