Iran vs Israel: Mojtaba Khamenei के पहले बयान ने मचाई हलचल, Israel की खतरनाक साजिश का पर्दाफाश
Mojtaba Khamenei के पहले आधिकारिक बयान ने दुनिया भर में हलचल मचा दी है, आखिर ईरान के नए सुप्रीम लीडर ने इजरायल को लेकर क्या बड़ा दावा किया? इस वीडियो में देखिए मुजतबा खामेनेई का वो विस्फोटक संदेश जिसने मिडिल ईस्ट की राजनीति को गरमा दिया है। ईरान के नए और प्रभावशाली सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। नौरोज के अवसर पर जारी किए गए अपने पहले संदेश में उन्होंने बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया। मुजतबा ने हाल ही में तुर्की और ओमान में हुए हमलों से ईरान का हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने इन हमलों को “जायनिस्ट फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन” (Zionist False Flag Operation) करार देते हुए सीधे तौर पर इजरायल पर निशाना साधा है। मुजतबा खामेनेई का आरोप है कि इजरायल जानबूझकर मुस्लिम देशों को आपस में लड़ाने की एक गहरी और खतरनाक साजिश रच रहा है। इस बयान के साथ ही मुजतबा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसे उनका पहला वीडियो संदेश बताया जा रहा था। हालांकि, जांच में पता चला कि यह पुराना फुटेज है, जिसने अब एक नई बहस को जन्म दे दिया है। सवाल यह उठता है कि क्या ईरान वाकई इजरायल के खिलाफ किसी बड़े एक्शन की तैयारी कर रहा है? या फिर यह सिर्फ एक मनोवैज्ञानिक युद्ध (Information Warfare) का हिस्सा है? इस रिपोर्ट में हम आपको दिखाएंगे मुजतबा खामेनेई के बयान के मायने और मिडिल ईस्ट में बदलते हालातों का पूरा विश्लेषण। About the Story: Iran's new Supreme Leader, Mojtaba Khamenei, has broken his silence with a provocative Nowruz message, accusing Israel of orchestrating "False Flag" operations in Turkey and Oman to divide Muslim nations. While his first video surfaced online, it was later identified as old footage, raising questions about Iran's current strategic narrative.


Click it and Unblock the Notifications