Iran Attack Israel: धुआं-धुआं हुआ Tel Aviv! ईरान के Drones ने भेदा Ben Gurion Airport, बेबस America
ईरान ने दावा किया है कि उसने तेल अवीव के पास स्थित बेन गुरियन एयरपोर्ट पर सटीक ड्रोन हमले किए हैं, जिनमें ईंधन टैंकों और महत्वपूर्ण सैन्य एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया। ईरानी सूत्रों के अनुसार, इस हमले से रीफ्यूलिंग सिस्टम और सैन्य उड़ान संचालन बाधित हुए हैं, जिससे बढ़ते तनाव के बीच इज़राइल की एयर डिफेंस क्षमता पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं इज़राइल का कहना है कि नुकसान सीमित रहा, क्योंकि अधिकांश मिसाइलों और ड्रोन को इंटरसेप्ट कर लिया गया। हालांकि मलबे के गिरने से आग लगने और कुछ नागरिक विमानों को नुकसान पहुंचने की खबर है। दोनों देशों के बीच हमलों और विरोधाभासी दावों के बीच क्षेत्रीय युद्ध के और फैलने की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है, जिसका फिलहाल कोई स्पष्ट अंत नजर नहीं आ रहा।
Video Published On: Sunday, Mar 22, 2026, 04:31 [IST]


Click it and Unblock the Notifications