Trump के 'Hellhole' बयान पर Iran ने US को धोया! "कभी इंडिया आकर देखो", पानी पानी हुआ अमेरिका

Iran slams US over Trump's 'Hellhole' remark! "Come and see India sometime," America is left speechless.

Donald Trump के 'Hellhole' बयान पर Iran ने भारत का पक्ष लेकर ट्रंप को बुरी तरह धोया! जानिए कैसे अमेरिकी राष्ट्रपति की एक विवादित टिप्पणी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक भूचाल ला दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के एक ताजा बयान ने वैश्विक राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। ट्रंप ने एक पॉडकास्ट ट्रांसक्रिप्ट साझा करते हुए भारत और चीन के लिए "Hellhole" (नरक का गड्ढा) जैसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। यह टिप्पणी अमेरिका के 'बर्थराइट सिटिजनशिप' कानून पर चर्चा के दौरान की गई थी। इस बयान के सामने आते ही भारत ने कड़ा कूटनीतिक विरोध दर्ज कराया है। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ट्रंप की इस टिप्पणी को “अज्ञानतापूर्ण और अनुचित” करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत-अमेरिका के रिश्ते आपसी सम्मान पर टिके हैं और ऐसी बयानबाजी रिश्तों की असल तस्वीर नहीं दिखाती। लेकिन सबसे दिलचस्प मोड़ तब आया जब इस विवाद में ईरान (Iran) की एंट्री हुई। मुंबई स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने ट्रंप पर तंज कसते हुए उन्हें 'सांस्कृतिक डिटॉक्स' के लिए भारत आने की सलाह दे डाली। विपक्ष ने भी इस मुद्दे पर भारत सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस सहित अन्य दलों ने इसे देश का अपमान बताया है। मामले को बिगड़ता देख नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने डैमेज कंट्रोल शुरू कर दिया है और ट्रंप की ओर से भारत को एक “महान देश” बताया है। इस वीडियो में हम विश्लेषण करेंगे कि क्या ट्रंप का यह 'यू-टर्न' भारत की नाराजगी को कम कर पाएगा या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी छवि को बड़ा धक्का लगा है। About the Story: A massive diplomatic controversy erupted after US President Donald Trump referred to India as a "hellhole" in a talk show transcript. While India's Ministry of Exte al Affairs (MEA) slammed the remarks as "ill-informed," Iran's Consulate in Mumbai mocked Trump, inviting him to witness India's rich culture. This report dives deep into the global backlash and the US Embassy's attempt at damage control.

Video Published On: Friday, Apr 24, 2026, 01:40 [IST]

More Videos From

Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+