West Bengal Election Results: Counting के बीच Bhabanipur में चले लाठी-डंडे, BJP-TMC कार्यकर्ता भिड़े
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों से पहले कोलकाता की हॉट सीट भवानीपुर में तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला। मतगणना शुरू होने से पहले सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित काउंटिंग सेंटर के बाहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं और एजेंटों के बीच तीखी बहस और झड़प हो गई। दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच पहले जुबानी जंग हुई, जो बाद में टकराव में बदल गई।
Video Published On: Monday, May 04, 2026, 11:47 [IST]


Click it and Unblock the Notifications