Iran Attacks Israel: डील टूटते ही भड़का ईरान! इजराइल पर दागीं मिसाइलें,अरबों के ड्रोन्स तबाह | VIDEO
फारस की खाड़ी में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ईरान ने दावा किया है कि उसने होर्मोज़गन प्रांत के बंदर अब्बास के पास एक इज़राइली स्टेल्थ टोही ड्रोन को मार गिराया है। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार यह यूएवी संवेदनशील नौसैनिक और परमाणु ठिकानों के करीब उड़ान भर रहा था, जिसके बाद उसे एक “विशेष गुप्त रक्षा प्रणाली” के जरिए इंटरसेप्ट किया गया। तेहरान का कहना है कि बाद में ड्रोन का मलबा भी खाड़ी क्षेत्र से बरामद किया गया। अब तक इज़राइल की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता बेहद नाजुक दौर से गुजर रही है, जिससे क्षेत्र में नए टकराव की आशंकाएं बढ़ गई हैं। विश्लेषकों का मानना है कि यह कथित ड्रोन इंटरसेप्शन इस बात का संकेत है कि कूटनीतिक प्रयासों के बावजूद ईरान और इज़राइल के बीच जारी “शैडो वॉर” अभी भी खत्म नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications