Jammus Kashmir NIA Raid: घाटी में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी; जमात-ए-इस्लामी के ठिकानों पर हड़कंप

NIA Conducts Swift Raids Across Kashmir Valley; Panic at Jamaat-e-Islami Hideouts

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और टेरर फंडिंग के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए श्रीनगर और शोपियां जिलों में कई स्थानों पर छापेमारी की। एनआईए की टीमें जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर श्रीनगर के लाल बाजार इलाके तथा शोपियां के विभिन्न क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला रही हैं। कार्रवाई के दौरान शोपियां के इमाम साहिब स्थित दारुल उलूम जामिया सिराजुल उलूम पर भी छापा मारा गया, जिसे हाल ही में यूएपीए के तहत गैर-कानूनी संस्था घोषित किया गया था। संस्थान पर टेरर फंडिंग और प्रतिबंधित संगठनों से संबंध रखने के आरोप लगे हैं। इसके अलावा जैनापोरा के मूलू चित्रगाम में जमात-ए-इस्लामी के पूर्व सदस्य शहजादा औरंगजेब के घर पर भी कई घंटों तक तलाशी अभियान चला। एनआईए ने श्रीनगर के लाल बाजार स्थित ‘जमीयत उल बनात’ स्कूल में भी जांच की। फिलहाल एजेंसी ने बरामदगी या जांच से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

Video Published On: Monday, May 25, 2026, 10:24 [IST]

More Videos From

Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+