LPG Cylinder Shortage पर सरकार का फैसला, PNG कनेक्शन वालों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर | LPG Crisis
देश में रसोई गैस को लेकर बढ़ती मांग और कई शहरों में सिलेंडर के लिए लंबी लाइनों के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने नया आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिन उपभोक्ताओं के घरों में पहले से पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG कनेक्शन है, उन्हें अब LPG सिलेंडर नहीं मिलेगा। सरकार के मुताबिक कई ऐसे परिवार हैं जिनके पास PNG कनेक्शन होने के बावजूद LPG सिलेंडर भी है, जिससे गैस की मांग असंतुलित हो रही है। इसी वजह से मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि जिनके पास दोनों कनेक्शन हैं उन्हें एलपीजी सिलेंडर सरेंडर करना होगा। गैस एजेंसियों और डीलरों को भी आदेश दिया गया है कि ऐसे उपभोक्ताओं को सिलेंडर जारी न करें।
Video Published On: Sunday, Mar 15, 2026, 12:17 [IST]


Click it and Unblock the Notifications