LPG Big BREAKING: LPG Supply पर रातों-रात हटी सारी पाबंदियां, बिना रोक-टोक मिलेंगे धड़ाधड़ सिलेंडर
पश्चिम एशिया में बने तनावपूर्ण हालात के बीच केंद्र सरकार ने एलपीजी सप्लाई को लेकर बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। सरकार ने कमर्शियल और इंडस्ट्रियल सेक्टर के लिए एलपीजी पर लगी सभी प्रमुख पाबंदियों को हटा दिया है। अब होटल, रेस्टोरेंट, फैक्ट्रियां और अन्य उद्योग बिना अतिरिक्त मंजूरी के अपनी जरूरत के अनुसार कमर्शियल गैस सिलेंडर खरीद सकेंगे। साथ ही बल्क एलपीजी सप्लाई को भी आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि घरेलू एलपीजी उत्पादन और आयात की स्थिति अब स्थिर है, इसलिए संकट काल में लागू किए गए प्रतिबंधों को समाप्त किया जा रहा है। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता और कीमतों पर इस फैसले का कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। यानी आम उपभोक्ताओं की रसोई पहले की तरह सुरक्षित रहेगी। हालांकि, राहत की इस खबर के बीच पासपोर्ट शुल्क में संभावित बढ़ोतरी को लेकर भी बड़ी चर्चा शुरू हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications