Shiv Sena UBT Split पर Asaduddin Owaisi का तंज: 'हमें लैला बताने वाले अब खुद BJP की गोद में बैठे'
महाराष्ट्र की राजनीति में मचे सियासी भूचाल के बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान चर्चा का विषय बन गया है। शिवसेना (UBT) में सांसदों की टूट पर तंज कसते हुए ओवैसी ने कहा कि उन्हें भारतीय राजनीति की "लैला" बना दिया गया था, जिसे हर चुनाव में बीजेपी की "बी-टीम" कहकर निशाना बनाया जाता था। लेकिन अब वही विपक्षी दलों के नेता बीजेपी के साथ जाते दिखाई दे रहे हैं। ओवैसी ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष अब सिद्धांतों नहीं, बल्कि जाति और राजनीतिक सुविधा के आधार पर फैसले ले रहा है। आखिर ओवैसी का यह हमला किसके खिलाफ है? क्या विपक्ष के पास उनके सवालों का जवाब है? जानिए इस पूरे सियासी विवाद और ओवैसी के तीखे बयान की पूरी कहानी इस वीडियो में।


Click it and Unblock the Notifications