Gold-Silver Crash: औंधे मुंह गिरा सोना, रिकॉर्ड हाई से 31% सोना और 64% चांदी टूटी, और गिरेंगे दाम?
Gold और Silver में बड़ी गिरावट से निवेशकों को भारी नुकसान, 10 लाख घटकर हुए 3.58 लाख | Businessrnसुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने और चांदी की कीमतों में आई ऐतिहासिक गिरावट ने निवेशकों की नींद उड़ा दी है, जहां जनवरी के रिकॉर्ड स्तर के बाद से दोनों धातुएं औंधे मुंह गिर गई हैं। साल 2026 की शुरुआत में रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद सोने और चांदी की कीमतों (Gold and Silver Prices) में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी के पीक से अब तक सोना करीब 31.5 फीसदी और चांदी लगभग 64.2 फीसदी तक टूट चुकी है। इसका सीधा असर आम खरीदारों और बड़े निवेशकों की जेब पर पड़ा है। अगर किसी व्यक्ति ने जनवरी में 10 लाख रुपये का सोना खरीदा था, तो आज उसकी वैल्यू घटकर करीब 6 लाख 85 हजार रुपये रह गई है। वहीं, चांदी में 10 लाख रुपये लगाने वाले निवेशकों की रकम घटकर महज 3 लाख 58 हजार रुपये के आसपास सिमट गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत जनवरी के करीब 5,600 डॉलर प्रति औंस के स्तर से फिसलकर अब 4,000 डॉलर प्रति औंस से भी नीचे आ गई है, जबकि 100 डॉलर प्रति औंस पार कर चुकी चांदी भी भारी दबाव में है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, इस बड़ी गिरावट के पीछे अमेरिकी डॉलर (US Dollar) की मजबूती, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड (US Bond Yield) में बढ़ोतरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) द्वारा ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख मुख्य वजहें हैं। ब्याज देने वाले बॉन्ड आकर्षक होने के कारण निवेशक बिना ब्याज वाले सोने-चांदी से पैसा निकाल रहे हैं। इसके अलावा, ईरान युद्ध (Iran War) से जुड़े भू-राजनीतिक तनाव में कमी आने की उम्मीदों ने भी सोने की 'सेफ-हेवन' (सुरक्षित निवेश) मांग को कमजोर किया है। वहीं, चांदी में सोने के मुकाबले दोगुनी गिरावट की सबसे बड़ी वजह इसका औद्योगिक इस्तेमाल (Industrial Demand) है। सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और वैश्विक आर्थिक सुस्ती की आशंकाओं के बीच औद्योगिक मांग घटने और इन्वेंट्री बढ़ने से चांदी पर दोहरा दबाव पड़ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
