मोबाइल पर ‘Cylinder Delivered’ का मैसेज, पर सिलेंडर नहीं मिला! Server Fail है या दाल में कुछ काला?
दिल्ली में LPG को लेकर लोगों में चिंता और भ्रम की स्थिति देखने को मिल रही है। इस ग्राउंड रिपोर्ट में हम पहुँचे Jhandewalan Temple के पास स्थित गैस एजेंसियों के इलाके में, जहाँ बड़ी संख्या में उपभोक्ता अपनी शिकायतें लेकर पहुँच रहे थे। कई लोगों के मोबाइल पर “Cylinder Delivered” का मैसेज आ रहा है, लेकिन वास्तव में उन्हें सिलेंडर मिला ही नहीं। इससे उपभोक्ताओं के मन में शक पैदा हो रहा है कि कहीं उनके नाम पर सिलेंडर डिलीवर दिखाकर ब्लैक मार्केटिंग तो नहीं की जा रही। इसके अलावा गैस एजेंसियों पर मौजूद लोगों और डिलीवरी मैन का कहना है कि सबसे बड़ी समस्या Server Fail होने की है। सर्वर की समस्या के कारण गैस बुकिंग, डिलीवरी अपडेट और अन्य प्रक्रियाओं में बाधा आ रही है, जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए: क्यों आ रहा है “Cylinder Delivered” का मैसेज क्या वाकई सर्वर फेल है या कोई और समस्या गैस एजेंसियों और उपभोक्ताओं की क्या है प्रतिक्रिया देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट।


Click it and Unblock the Notifications